Ad Image
पाकिस्तान: इमरान खान का भांजा गिरफ्तार, 2023 के दंगे मामले में आरोपित || नेपाल आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस का सदस्य बना || बिहार: वोटर अधिकार रैली में बोले राहुल, भाजपा सत्ता का केंद्रीकरण चाहती है || आज भारत दोराहे पर, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा हो रहा: खरगे || नई अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है भारत: PM मोदी || गोपालगंज: दिल्ली में पूर्व सांसद काली पांडेय का निधन || पटना: नालंदा बॉर्डर के पास मिनी वैन और ट्रक की टक्कर - 8 की मौत, 4 घायल || कोलंबिया : दो बम हमलों में 18 की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल || PM नरेंद्र मोदी ने गयाजी में 13 हजार करोड़ की योजनाओं की घोषणा की || वैशाली : हाजीपुर में AK 47 बरामदगी मामले में राजू राय के घर NIA का छापा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से लौटे शुभांशु शुक्ला का स्वदेश में भव्य स्वागत

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

महत्वाकांक्षी एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का रविवार तड़के अमेरिका से स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा शर्मा और इसरो के शीर्ष वैज्ञानिकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। ग्रुप कैप्टन शुक्ला 25 जून को नासा के फ्लोरिडा केन्द्र से रवाना हुए थे और 18 दिन तक सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण पर सफल प्रयोग करने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे। पिछले 40 वर्षों में वह अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने। आईएसएस मिशन को गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उन्होंने इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन से भेंट की और अपने अनुभव साझा किए। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शीघ्र मुलाकात होने की उम्मीद जताई गई।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत के लिए गर्व का क्षण! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली व्यवस्था के प्रति कृतज्ञता का समय।” उन्होंने कहा, “भारत की धरती को छू रहा है… क्योंकि भारत माता के गौरवशाली सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज सुबह दिल्ली पहुंचे हैं।”

भारत लौटते समय विमान में शुक्ला ने अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “वापसी की उड़ान में बैठते ही मन में मिश्रित भावनाएं उमड़ पड़ीं। मिशन के दौरान बने साथी और परिवार को पीछे छोड़ने का दुख है, लेकिन दोस्तों, परिवार और देशवासियों से मिलने की खुशी भी है। ज़िंदगी का यही सच है कि हमें आगे बढ़ते रहना होता है। जैसा कि मेरी कमांडर कहती हैं, ‘अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थायी चीज़ परिवर्तन है’, यही जीवन पर भी लागू होता है।”

फिल्मी गीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने लिखा, “आखिरकार यही जीवन है यूं ही चला चल रही, जीवन गाड़ी है समय पहिया।”