Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऐतिहासिक केसरिया महोत्सव में मालिनी अवस्थी और कुमार सत्यम बिखेरेंगे सुरों का जादू

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

विधायक शालिनी मिश्रा और SDM ने लिया जायजा; 21 से 23 मार्च तक विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप की छांव में सजेगी सांस्कृतिक महफिल

पूर्वी चंपारण: विश्व के सबसे ऊंचे बौद्ध स्तूप की ऐतिहासिक धरती केसरिया एक बार फिर अपनी गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक छटा को बिखेरने के लिए तैयार है। शनिवार  21, 22 और 23 मार्च को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'केसरिया महोत्सव' की तैयारियों ने अब अंतिम रूप लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक शालिनी मिश्रा और चकिया  अनुमंडल पदाधिकारी  सुश्री शिवानी शुभम ने आयोजन स्थल का सघन निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भव्यता और सुगमता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान विधायक  ने पंडाल निर्माण और विधि व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महोत्सव को इतना भव्य रूप दिया जाए कि यहाँ आने वाले पर्यटक और स्थानीय नागरिक अपने साथ एक सकारात्मक और अमिट याद लेकर वापस जाएं। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास द्वारों की समुचित व्यवस्था और आयोजन स्थल के आसपास व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

"केसरिया महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक धरोहर का उत्सव है। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मिलकर इसे यादगार बनाने में जुटे हैं।"

शालिनी मिश्रा, विधायक, केसरिया

तीन दिनों तक गूंजेंगे सुर-ताल: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण
मुख्य केंद्र बिंदु यहाँ होने वाले उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं, जिनमें देश के ख्यातिलब्ध कलाकार शिरकत करेंगे:
 
21 मार्च (पहला दिन): शाम 5:00 बजे विधिवत उद्घाटन के बाद, शाम 6:30 बजे से लोक गायकी की शिरोमणि मालिनी अवस्थी और सुप्रसिद्ध सूफी गायक कुमार सत्यम अपनी प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बनाएंगे।
 
22 मार्च (दूसरा दिन): दोपहर 3:00 बजे बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता पर गंभीर परिचर्चा होगी। वहीं, शाम 7:00 बजे से एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहाँ देशभर के चुनिंदा कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
 
23 मार्च (तीसरा दिन): समापन संध्या बॉलीवुड के नाम होगी। शाम 6:30 बजे से प्रसिद्ध गायक ऐश्वर्य पंडित और अतुल पंडित अपनी सुरीली आवाज से महोत्सव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

सरकारी योजनाओं का भी लगेगा मेला

विधायक ने निर्देश दिया कि महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों (कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, जीविका, शिक्षा आदि) के स्टॉल इस प्रकार लगाए जाएं कि आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके। कार्यक्रम स्थल पर 'ड्रॉप गेट' बनाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जिम्मेदारी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, केसरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत और आईसीडीएस (ICDS) विभाग के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं ताकि उद्घाटन के दिन किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।