Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऐश्वर्या के तीसरे कान्स लुक ने लूटी महफिल

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

कान्स, फ्रांस। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में हैं। फेस्टिवल में उनके तीसरे लुक ने रेड कार्पेट पर मौजूद फैशन प्रेमियों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पर्लेसेंट व्हाइट ट्राउजर सूट में नजर आईं ऐश्वर्या ने अपने खास अंदाज से एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘क्वीन ऑफ कान्स’ क्यों कहा जाता है।

ऐश्वर्या के इस आउटफिट को डिजाइनर चेनी चान ने तैयार किया है। सूट में लेस इंसर्ट्स, कॉन्स्टेलेशन-प्रेरित सीक्विन एम्ब्रॉयडरी और सिल्वर डिटेलिंग देखने को मिली। इसके साथ उन्होंने डीप नेकलाइन वाली स्लिप ड्रेस पहनी, जिसकी लेस वर्क ने लुक में अतिरिक्त आकर्षण जोड़ा। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके व्हाइट फेदर्ड स्टोल की रही, जिसने पूरे परिधान को ड्रामेटिक और एलिगेंट टच दिया।

खुले वेवी बरगंडी बाल, स्मोकी आई मेकअप और ड्यूल-टोन बोल्ड लिप्स ने उनके लुक को और निखारा। डायमंड रिंग्स ने उनकी स्टाइलिंग में शाही अंदाज जोड़ा। रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने फोटोग्राफरों और प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इससे पहले कान्स 2026 में ऐश्वर्या ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के मिडनाइट ब्लू मरमेड-प्रेरित गाउन में पहली उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं दूसरे कार्यक्रम में वह सॉफ्ट पिंक सैटिन ड्रेस और शीयर केप में नजर आई थीं। लगातार तीन अलग-अलग और प्रभावशाली लुक्स के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी फैशन बादशाहत का दमदार प्रदर्शन किया।