Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऐश्वर्या राय बच्चन का 52वां जन्मदिन: मिस वर्ल्ड से ग्लोबल क्वीन तक का सफर

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर 

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और ग्लोबल आइकन कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी खूबसूरती, अभिनय और शालीनता से उन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खास पहचान बनाई है।

1 नवंबर 1973 को मैंगलोर (कर्नाटक) में जन्मीं ऐश्वर्या ने अपनी पढ़ाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर और डीजी रूपारेल कॉलेज से की। शुरू में वे डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखते ही उनका करियर नया मोड़ ले गया। 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता और इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा। 1997 में उन्होंने मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर से डेब्यू किया, जबकि और प्यार हो गया उनकी पहली हिंदी फिल्म रही। इसके बाद हम दिल दे चुके सनम (1999) और देवदास (2002) में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स दिलाए। इन फिल्मों ने ऐश्वर्या को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

उन्होंने धूम 2, गुरु, जोधा अकबर, एंथिरन, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में अपने विविध किरदारों से दर्शकों का दिल जीता। वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय सिनेमा का चेहरा बनीं और ब्राइड एंड प्रेजुडिस तथा पिंक पैंथर 2 जैसी विदेशी फिल्मों में नजर आईं। 2007 में ऐश्वर्या ने अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की और उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है। वे कई सामाजिक अभियानों से जुड़ी रही हैं और यूएन एड्स की गुडविल एंबेसडर भी रह चुकी हैं।

2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, जबकि 2012 में फ्रांस ने ऑर्ड्रे डे आर्ट्स एट डे लेट्रेस सम्मान से नवाजा। आज भी ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय सिनेमा की शान और ‘एवरग्रीन ब्यूटी’ मानी जाती हैं, जिनकी चमक अब भी बरकरार है।