Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑनलाइन गेम ने ली 3 बहनों की जान

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

गाजियाबाद। शहर की एक रिहायशी सोसाइटी में तीन सगी बहनों की संदिग्ध मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चियां एक टास्क-आधारित ऑनलाइन गेम से जुड़ी हुई थीं, जिसके अंतिम चरण से इस घटना को जोड़ा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक बहनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी। परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटियां किसी ऐसे ऑनलाइन चैलेंज का हिस्सा थीं। पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चियां एक कोरियन-थीम वाले गेम में तय टास्क पूरे कर रही थीं, जिसका अंतिम चरण हाल ही में सामने आया।

जांच में यह भी पता चला है कि तीनों बहनें मिलकर यह गेम खेल रही थीं और आपस में लगातार संपर्क में थीं। पुलिस को मौके से एक छोटा सा नोट भी मिला है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों बच्चियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे किस ऑनलाइन ग्रुप, लिंक या व्यक्ति के संपर्क में थीं। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का विषय है कि बच्चों को इस गेम से किसने जोड़ा और क्या कोई बाहरी व्यक्ति उन्हें निर्देश दे रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चेतावनी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे सच का खुलासा हो सकेगा।