Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑपरेशन मुस्कान: मोतिहारी पुलिस ने लौटाई 118 चेहरों पर खुशी

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

अब तक 3.60 करोड़ के मोबाइल बरामद। करोड़ों की संपत्ति और हजारों की मुस्कान।

पूर्वी चंपारण: जिले में खोए हुए मोबाइल फोन को ढूँढकर उनके असली मालिकों तक पहुँचाने के लिए चल रहा 'ऑपरेशन मुस्कान' सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात  के नेतृत्व में इस मुहिम के 19वें चरण में बुधवार को पुलिस कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ 118 लोगों को उनके बरामद मोबाइल सौंपे गए।

करोड़ों की संपत्ति और हजारों मुस्कान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अब तक 19 चरणों के तहत कुल 1857 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ 60 लाख 61 हजार रुपये है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया कि मोतिहारी पुलिस की यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी ताकि आम जनता की मेहनत की कमाई उन्हें वापस मिल सके।

तकनीकी कौशल से मिली सफलता

इस बार बरामद किए गए 118 मोबाइलों (कीमत लगभग 22 लाख रुपये) को खोजने में पुलिस की विशेष टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। 

 CEIR पोर्टल: के माध्यम से 97 मोबाइल ट्रैक किए गए।
 
पुलिस टिम द्वारा 21 मोबाइल बरामद किए गए।

छात्रों से लेकर किसानों तक के लौटे फोन

मोबाइल प्राप्त करने वालों में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल थे। जब उनका फोन वापस मिला, तो कई लोगों की आँखें नम हो गईं। वितरण का विवरण इस प्रकार है, विद्यार्थी (15), गृहिणी (03), किसान (02), सरकारी कर्मचारी (10), व्यवसायी (18), प्राइवेट कर्मी (06), वकील (01), प्रेस प्रतिनिधि (01) और अन्य (62)।

गुम हो गया है फोन? यहाँ करें शिकायत

एसपी ने आम जनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है, तो वे तुरंत इन माध्यमों का उपयोग करें
पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9470248818
ऑनलाइन शिकायत: www.ceir.gov.in
सफलता के पीछे की टीम
इस अभियान को सफल बनाने में साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी अभिनव पाराशर के नेतृत्व में पु०नि० धर्म प्रकाश कुमार, स०अ०नि० निक्कु कुमार सिंह, सिपाही ललन कुमार, महिला सिपाही निर्मला कुमारी और जिले के सभी थानाध्यक्षों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।