Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑस्कर रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा

एंटरटेनमेंटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

लॉस एंजिलिस। 98वें Academy Awards में बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया। इस खास मौके पर वह अपने पति निक जोनस के साथ रेड कारपेट पर नजर आईं, जहां दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को खूब इंप्रेस किया।

प्रियंका इस साल ऑस्कर समारोह में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। उनके साथ हॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे ऐनी हैथवे, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ग्विनेथ पाल्ट्रो भी इस प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा बने।

ऑस्कर नाइट के लिए प्रियंका ने खासतौर पर Dior का कस्टम व्हाइट गाउन चुना, जो उनके लुक को बेहद एलिगेंट और क्लासी बना रहा था। इस गाउन में फेदर डिटेलिंग और थाई-हाई स्लिट ने उनके स्टाइल में ड्रामेटिक टच जोड़ा। उन्होंने मोनोटोन लुक अपनाते हुए फिटेड कोर्सेट टॉप और स्लीक डिजाइन के साथ ग्लैमर को नई ऊंचाई दी।

एक्सेसरीज़ की बात करें तो प्रियंका ने Bvlgari का डायमंड नेकलेस पहना, जो उनके पूरे लुक का हाइलाइट रहा। गौरतलब है कि वह इस ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर भी हैं। लाइट मेकअप और ओपन स्लीक हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन स्टनिंग रखा।

वहीं, निक जोनस ब्लैक वेलवेट सूट में बेहद हैंडसम नजर आए और उन्होंने प्रियंका के लुक को परफेक्टली कॉम्प्लिमेंट किया। कपल ने रेड कारपेट पर मीडिया के सामने जमकर पोज दिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वह ग्लोबल स्टाइल आइकन के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।