Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवक पर जानलेवा हमला

विदेश डेस्क, ऋषि राज |

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में चाकू घोंपने से रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर....

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रहने वाले एक 22 वर्षीय भारतीय युवक गगनदीप सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने पीछे से उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। गगनदीप मूल रूप से पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला है और पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। मेलबर्न में वह पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम डिलीवरी का काम भी करता था। हमला उस वक्त हुआ जब वह एक ऑर्डर की डिलीवरी करने निकला था। हमलावर ने अचानक पीछे से वार किया और चाकू उसकी पीठ में घोंप दिया। डॉक्टरों के अनुसार चाकू की चोट से उसकी स्पाइनल कॉर्ड को गहरी क्षति पहुंची है।

पीड़ित के भाई ने मीडिया को बताया:
"वह अब तक दो बड़ी सर्जरी से गुजर चुका है। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि वह अभी चल-फिर नहीं सकता और आगे रिकवरी में महीनों लग सकते हैं।"
नस्लभेदी हमले की आशंका, पुलिस कर रही जांच

हालांकि हमले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय मीडिया और प्रवासी भारतीय संगठनों ने इसे नस्लभेदी हमले के रूप में देखा है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब आयरलैंड में भारतीय नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर पहले ही चिंता जताई जा रही थी। अब ऑस्ट्रेलिया में भी इस तरह की घटनाओं के बढ़ने से प्रवासी भारतीयों में डर और गुस्से का माहौल है।
 

भारत में भी फैली हलचल, दूतावास ने दिया भरोसा

भारत में इस खबर ने तेजी से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। कई सामाजिक संगठनों और छात्र यूनियनों ने घटना की कड़ी निंदा की है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार से भारतीय छात्रों और कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा है,
"हम पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मामले की निगरानी की जा रही है।"

बढ़ते हमलों पर चिंता

आयरलैंड और अब ऑस्ट्रेलिया में लगातार भारतीय नागरिकों पर हो रहे हमले कई सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या ये केवल आपराधिक घटनाएं हैं या इसके पीछे नस्लभेद की कोई गहरी मानसिकता छिपी है? यह जांच का विषय है, लेकिन प्रवासी भारतीयों के बीच भय का माहौल स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।