Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कंगना की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का पोस्टर जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म का यह विशेष पोस्टर उन “अनसुने नायकों” को समर्पित बताया गया है, जो संकट और आपातकालीन परिस्थितियों में बिना किसी पहचान या प्रशंसा की उम्मीद के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं |

जारी मोशन पोस्टर में नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर और अस्पताल प्रशासन से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म का उद्देश्य उन लोगों की बहादुरी और समर्पण को सामने लाना है, जो मुश्किल समय में समाज की मदद के लिए लगातार काम करते हैं।

कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर कहा कि यह उन लोगों को समर्पित है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन संकट की घड़ी में वही मानवता की सबसे मजबूत दीवार बनकर खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि असली बहादुरी किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।

फिल्म के निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ भारत की एकता, सामूहिक संवेदना और सेवा भावना को दर्शाने वाली फिल्म है। वहीं निर्देशक मनोज तपाड़िया के अनुसार फिल्म का मुख्य फोकस युद्ध या हिंसा नहीं, बल्कि “खामोश बहादुरी” पर आधारित है।

फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेडे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रविका अधासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे।