Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कटिहार: ‘तालिबानी सजा’ का सच, मस्जिद में चोरी नहीं, पिता की शिकायत पर हुई थी मारपीट

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-कटिहार में दो किशोरों के साथ हुई मारपीट की घटना सम्बंध मस्जिद में चोरी का नहीं
-    पुलिस जांच में हुआ खुलासा, आरोपी ने कहा- किशोर बालकों के पिता के कहने पर उन्हें सुधारने के लिए की गई मारपीट  
-    मारपीट के आरोपी मुखिया पति किशोरों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार 

पटना, विभिन्न समाचार पत्र के माध्यमों में कटिहार के आजमनगर में मुखिया पति द्वारा दो किशोर बालकों को मस्जिद में चोरी के आरोप में तालिबानी सजा देने की मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट आ गई है।

जांच में स्पष्ट रूप से सामने आया है कि यह मारपीट की इस घटना का कोई संबंध मस्जिद में चोरी का नहीं है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे आजमनगर थाने की पुलिस ने किशोर के साथ मारपीट और शराब के नशे की हालत में शुक्रवार की देर शाम को ही गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, यह मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही आजमनगर थाने की पुलिस ने मोके पर पहुंचकर किशोर के साथ मारपीट के आरोपी मुखिया पति को पकड़ लिया था। मुखिया पति ने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में कहा है कि पीड़ित किशोर के पिता ने खुद मुखिया पति सिकंदर भाट से शिकायत की थी उसके लड़कों को चोरी की लत लग गई है। आरोपी सिकंदर भाट का कहना है कि दोनों किशोरों के पिता के कहने पर ही उन्हें सुधारने के लिए उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। पुलिस का कहना है कि चूंकि राज्यभर में पूर्ण शराबबंदी है और जब मुखिया पति सिकंदर का बयान दर्ज किया जा रहा था तब उसके मुंह से शराब की दुर्गन्ध आ रही थी। जब उसका ब्रेथ एनालाइज किया गया तो उसका ब्रेथ 76 एमजी/100 एम एल पाया गया।  

पुलिस ने सिकंदर भाट को किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत दोनों बालकों के साथ क्रूरता से मारपीट करने और मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।