Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कडप्पा में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

आंध्र प्रदेश, श्रेयांश पराशर |

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

मायलावरम मंडल के कम्बल्लादिने गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर यह जघन्य अपराध अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

घटना उस समय घटी जब बच्ची के माता-पिता एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए हुए थे। बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसे केले का लालच देकर अपने साथ सुनसान खेत की ओर ले गया। वहां आरोपी ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पहचान छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी, तो माता-पिता ने पड़ोसियों की मदद से खोजबीन शुरू की। घंटों की तलाश के बाद बच्ची का शव गांव के बाहरी इलाके में झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की हालत देख ग्रामीणों में गुस्सा और शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार), और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस घृणित अपराध ने राज्यभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। महिला और बाल अधिकार संगठनों ने सरकार से मांग की है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपी को जल्द से जल्द सजा दी जाए। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।