Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कनाडा की मोस्ट वांटेड सूची में गोल्डी बराड़ नंबर-1, 2.5 लाख डॉलर का इनाम

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कनाडा सरकार ने उसे देश के सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में पहले स्थान पर रखा है। साथ ही, उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है।

कनाडा ने अपने 'बोलो' कार्यक्रम के तहत जारी मोस्ट वांटेड भगोड़ों की नई शीर्ष 25 सूची में गोल्डी बराड़ को नंबर एक संदिग्ध के रूप में शामिल किया है। इस घोषणा के बाद उसकी तलाश तेज होने की संभावना है। कनाडाई अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली जानकारी के बदले 250,000 डॉलर तक का इनाम निर्धारित किया है।

सूत्रों के अनुसार, गोल्डी बराड़ का नाम अमेरिका के शीर्ष 10 गैंगस्टरों की सूची में भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वह दोनों देशों की ऐसी सूचियों में शीर्ष स्थान हासिल करने वाला भारतीय मूल का पहला गैंगस्टर बन गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी आपराधिक गतिविधियों और तलाश को लेकर बढ़ती गंभीरता का भी पता चलता है।

इस पूरे घटनाक्रम को अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के ऑपरेशन हार्डबॉल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस अभियान के बाद गोल्डी बराड़ गुप्त रूप से कनाडा में दाखिल हुआ होगा। इसी आशंका के चलते कनाडाई अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अब उसे देश के सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में शीर्ष पर रखे जाने और भारी इनाम की घोषणा से उसकी तलाश को लेकर कनाडा की गंभीरता साफ नजर आ रही है।