Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कनिका कपूर पति गौतम हथीरमानी से हुईं अलग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और लंदन के बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से अलग होने की घोषणा की है। शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। कनिका ने 3 नवंबर 2026 को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी जानकारी दी और लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।

कनिका ने अपने संदेश में लिखा, “काफी सोच-विचार के बाद मेरे पति और मैंने अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि आगे बढ़ते हुए हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशीलता बनाए रखें।”

अलगाव की घोषणा के बाद कनिका ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर भी बात की। उन्होंने उन दावों को खारिज किया कि उनके या गौतम के जीवन में कोई तीसरा व्यक्ति है। कनिका ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस अलगाव में किसी और की भूमिका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कहना सही नहीं है कि उन्होंने लागोस में रहने से इनकार किया था। उनके मुताबिक, किसी रिश्ते में वास्तव में क्या हुआ, यह केवल उससे जुड़े दो लोग ही जानते हैं।

कनिका ने इंटरव्यू में कहा कि दूसरी बार शादी टूटने का अनुभव उनके लिए दुख और निराशा लेकर आया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वह मुंबई में हैं और तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। कनिका ने उम्मीद जताई कि भविष्य में गौतम के साथ उनके संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।

कनिका और गौतम एक-दूसरे को करीब 15 साल से जानते थे। दोस्ती के बाद दोनों का रिश्ता प्यार में बदला और गौतम ने अगस्त 2021 में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने 20 मई 2022 को लंदन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। यह कनिका की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने 1998 में लंदन के डॉक्टर जसप्रीत सिंह चंडोक से शादी की थी। दोनों 2012 में अलग हो गए थे। इस शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं—बेटियां आयाना और समारा और बेटा युवराज।

कनिका कपूर ने साल 2014 में फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ के गाने ‘बेबी डॉल’ से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का ‘लवली’, ‘रॉय’ का ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘एक पहेली लीला’ का ‘देसी लुक’ और ‘उड़ता पंजाब’ का ‘दा दा दस्से’ जैसे लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दी।