Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कपास आयात शुल्क छूट अब 31 दिसंबर तक बढ़ी

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क में दी गई छूट को 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य घरेलू वस्त्र उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और निर्यातकों को अतिरिक्त समर्थन देना है।

भारत का वस्त्र उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करता है, लेकिन कच्चे माल की कमी और आयात पर बढ़ते शुल्क के कारण इसकी लागत लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में कपास पर आयात शुल्क से छूट मिलने से वस्त्र उद्योग को बड़ी राहत मिलेगी। यह निर्णय न केवल उत्पादन लागत को कम करेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय वस्त्रों की प्रतिस्पर्धात्मकता को भी बढ़ाएगा।

सरकार ने पहले 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास पर अस्थायी छूट की घोषणा की थी, लेकिन उद्योग जगत और निर्यातकों की मांग को देखते हुए इसे तीन महीने और बढ़ा दिया गया है। इससे घरेलू बाजार में कपास की उपलब्धता बढ़ेगी और कपड़ा मिलों की निर्भरता घटेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब अमेरिका समेत कई देशों ने भारतीय उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लगाया है, जिससे भारत के निर्यात पर दबाव बढ़ा। ऐसे में घरेलू स्तर पर उत्पादन और रोजगार को सुरक्षित रखने के लिए यह निर्णय अहम है।