लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/दरौंदा। करसौत पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को बीडीओ शिम्पी कुमारी और सीओ वेद प्रकाश नारायण ने संयुक्त रूप से करसौत पैक्स के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बूथ पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पेयजल, बिजली, रैंप, शौचालय सहित सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया। बीडीओ शिम्पी कुमारी ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं सीओ वेद प्रकाश नारायण ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट चार्ट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर प्रखंड के कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।







