Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कांग्रेस में घमासान,पप्पू यादव पर बागियों के तीखे आरोप, प्रदेश अध्यक्ष पर भी बड़ा हमला

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार में, पूर्णिया के सांसद पप्‍पू यादव कांग्रेस के बागी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। बागी नेताओं ने उन पर कांग्रेस को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही प्रदेश अध्‍यक्ष पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए आलाकमान से कार्रवाई की मांग की है।

 कांग्रेस में Bihar Chunav 2025 से पहले शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।
इसी क्रम में नाराज बागी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष अपने चहेते नेताओं की मदद से समर्पित कार्यकर्ताओं से गाली दिलवाते हैं।

धरना-प्रदर्शन करने वालों को दी गालियां

अपने को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताने वाले कई वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को कहा कि “जिस कुर्सी पर मौलाना मजहरूल हक, राजेंद्र प्रसाद जैसे नेता बैठते थे, उसी कुर्सी के बगल में बैठकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने धरना-प्रदर्शन करने वाले नेताओं को गालियां दी।”

असली दोषी हैं राजेश राम

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद थे। बागी नेताओं ने कहा, “पप्पू यादव दोषी नहीं हैं क्योंकि वह कांग्रेसी नहीं हैं, असली दोषी राजेश राम हैं, जिनके इशारे पर यह सब हो रहा है।” राजेश राम को ‘बेशर्म’ कहते हुए उन्होंने उनके इस्तीफे की मांग की। संयुक्त बयान जारी करने वालों में गजानंद शाही, छत्रपति यादव, बंटी चौधरी, मधुरेंद्र कुमार सिंह, नागेंद्र विकल, राजकुमार राजन, आशुतोष शर्मा, रेखा पटेल, आनंद माधव समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

21 को दिया था धरना

21 नवंबर को नाराज कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश मुख्यालय पर धरना दिया था। इसी दौरान पप्पू यादव वहां पहुंचे, जिनके खिलाफ नारे लगाए गए।
बाद में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई।

पार्टी महिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दे दिया है। सभी का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में भारी गड़बड़ी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु के खिलाफ भी नेताओं में गहरा रोष है, पार्टी के खराब प्रदर्शन को इसकी वजह बताया जा रहा है।