Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कांग्रेस-राजद ने मेरी मां को गाली दी, यह हर भारतीय मां का अपमान: PM मोदी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद नेताओं ने उनकी मां को गालियां दीं, जो केवल उनकी मां का ही नहीं बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की कि इस तरह के अपमान का विरोध करें और कांग्रेस-राजद से जवाब मांगें।

दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हुई इस घटना पर पीएम मोदी ने दिल्ली से वर्चुअल संबोधन में कहा कि “मुझे इस अपमान की गहरी पीड़ा है, मेरी मां ने मुझे देश की सेवा के लिए तैयार किया था। उन्होंने हमेशा त्याग किया और कभी अपनी तकलीफ जाहिर नहीं की। मां का स्थान देवताओं से भी ऊपर माना जाता है, लेकिन कांग्रेस-राजद ने उसी मां का अपमान किया।”

मोदी ने कहा कि नामदार परिवार के लोग सोने-चांदी की थाली में पैदा हुए हैं, इसलिए वे इस पीड़ा को समझ ही नहीं सकते। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी उन्हें “गंदी नाली का कीड़ा” और “जहर वाला सांप” कहकर अपमानित किया गया। अब वे उनकी दिवंगत मां को भी राजनीति में घसीट रहे हैं। पीएम ने कहा कि नवरात्र और छठ महापर्व के समय मां का यह अपमान हर बिहारवासी को याद रखना चाहिए और कांग्रेस-राजद नेताओं से जहां भी मिलें, जवाब मांगना चाहिए।

इस अवसर पर पीएम ने बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत की और 105 करोड़ रुपये जीविका दीदी के खातों में स्थानांतरित किए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि 2006 में जीविका योजना की शुरुआत हुई, 2013 से पुलिस में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया और अब 1000 करोड़ रुपये इस योजना के लिए स्वीकृत किए गए हैं।