Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

"कांतारा चैप्टर 1" का धमाका, पहले दिन 5 बजे तक ₹37 करोड़ की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, ऋषि राज |

ऋषभ शेट्टी की नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म कांतारा के प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। आखिरकार यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। फिल्म ने मात्र कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। दोपहर 5 बजे तक फिल्म ने लगभग ₹37 करोड़ की कमाई कर ली है।

यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। कांतारा चैप्टर 1 दर्शकों को फिर से उस जड़ों तक लेकर जाता है, जहां से पहले भाग की कहानी शुरू हुई थी। परंपरा और संस्कृति को केंद्र में रखते हुए यह फिल्म दर्शकों को एक आध्यात्मिक सफर पर ले जाती है। फिल्म के मेकर्स ने इस बार भव्यता और पैमाने पर कोई समझौता नहीं किया। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक बड़े युद्ध दृश्य को तैयार किया गया है, जिसके लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को शामिल किया गया। इस सीक्वेंस में 500 से ज्यादा प्रशिक्षित फाइटर्स और करीब 3,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

फिल्म को लिखा और निर्देशित स्वयं ऋषभ शेट्टी ने किया है। इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, जयाराम, गुलशन देवैया और प्रमोद शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दुनियाभर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया गया है।

महज 125 करोड़ के सीमित बजट में बनी कांतारा चैप्टर 1 यह साबित करती है कि सिनेमा की ताकत केवल बड़े-बड़े 500-600 करोड़ खर्च करने वाली फ़िल्मों में नहीं, बल्कि कहानी, संस्कृति और अभिनय की गहराई में छिपी होती है। यह फिल्म उन प्रोजेक्ट्स पर तंज भी कसती है, जो भारी-भरकम बजट के बावजूद दर्शकों के दिल तक नहीं पहुँच पाते।
फिल्म की कहानी, संगीत और सिनेमैटोग्राफी को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे "आस्था, विश्वास और संस्कृति का उत्सव" बताया है। ट्विटर पर एक यूज़र ने लिखा, “#DivineBlockbusterKantara सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है।”

थियेटरों में पहले दिन सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगहों पर शो हाउसफुल जा रहे हैं। खासकर दक्षिण भारत में फिल्म के प्रति दीवानगी साफ झलक रही है, वहीं हिंदी पट्टी में भी इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। युवा दर्शक जहां फिल्म के भव्य दृश्यों और युद्ध सीक्वेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बुजुर्ग दर्शकों को इसमें भारतीय परंपरा और संस्कृति का जीवंत चित्रण पसंद आ रहा है।

कुल मिलाकर, कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन ही साबित कर दिया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि यह फिल्म पहले दिन कुल कितनी कमाई करती है। देखना है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ अपने पहले दिन का कलेक्शन कहां तक ले जाती है।