Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा: पेंशन सिस्टम की क्रूर विफलता

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार। एक तरफ बिहार सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर बुजुर्गों को सहारा देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही और असंवेदनशील व्यवस्था के कारण जीवित लोगों को कागजों में मृत घोषित किया जा रहा है।

झाझा प्रखंड के हथिया पंचायत की बुजुर्ग अहिल्या देवी इसी अव्यवस्था की शिकार बनी हैं। उन्हें अपने जीवित होने का प्रमाण लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

प्रशासनिक संवेदनहीनता का यह हाल है कि सरकारी रिकॉर्ड में अहिल्या देवी को मृत दिखा दिया गया, जिसके चलते उनकी पेंशन रोक दी गई। अहिल्या देवी का कहना है कि कई महीनों से उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं आई।

जब उन्होंने साइबर कैफे जाकर पेंशन की स्थिति की जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि सरकारी सिस्टम में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। यह महज तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि गरीब और असहाय बुजुर्गों के प्रति प्रशासन की घोर लापरवाही और अमानवीय रवैये को दर्शाता है।

इस घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट होना चाहिए कि किस आधार पर और किस कर्मचारी की रिपोर्ट पर एक जीवित महिला को मृत मान लिया गया।

बिना किसी भौतिक सत्यापन के मृत्यु दर्ज करने वाले कर्मियों की इस लापरवाही ने न केवल एक पात्र लाभार्थी को उसके अधिकार से वंचित किया है, बल्कि सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता को भी ठेस पहुंचाई है। अब इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी बुजुर्ग को यह कहने की नौबत न आए - मैं जिंदा हूं।