Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कानपुर में लोक अदालत का बड़ा रिकॉर्ड

स्टेट डेस्क, मुस्कान सिंह ।

एक दिन में 2.44 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा, करोड़ों रुपये की वसूली

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को रिकॉर्ड संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के दौरान कुल 2 लाख 44 हजार 68 मामलों का समाधान किया गया और 12.44 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दिलाई एवं वसूल की गई।
यह राष्ट्रीय लोक अदालत जिला जज अनमोल पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वहीं नोडल अधिकारी रश्मि सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी के निर्देशन में पूरे कार्यक्रम का संचालन किया गया। अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, राजस्व और अन्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का समाधान कराया।

जिला जज अनमोल पाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को त्वरित, आसान और कम खर्च में न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे से लोगों को राहत मिलती है और आपसी सहमति से विवाद खत्म होने पर संबंध भी बेहतर बने रहते हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, लोक अदालत में मामलों के तेजी से निपटारे से अदालतों पर बढ़ रहे बोझ को कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही लोगों को वर्षों तक कोर्ट के चक्कर लगाने से राहत मिलती है। फिलहाल, कानपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत को अब तक के सबसे सफल आयोजनों में से एक माना जा रहा है।