Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में लॉन्च हुआ भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का फर्स्ट लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

विश्व प्रसिद्ध कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार भोजपुरी सिनेमा ने भी अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई। भारत पवेलियन में भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया। इस मौके को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का पल माना जा रहा है।

फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने कहा कि कान्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भोजपुरी फिल्म का प्रस्तुत होना यह साबित करता है कि क्षेत्रीय सिनेमा अब वैश्विक पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि ‘बीवी हो तो ऐसी’ सिर्फ मनोरंजन पर आधारित फिल्म नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और सामाजिक संदेश को दर्शाने वाली एक मजबूत कहानी है।

फिल्म का निर्देशन सोमभूषण श्रीवास्तव ने किया है, जबकि इसका निर्माण रेणुविजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके अलावा फिल्म में देव सिंह, रामसुजन सिंह, माया यादव, सुबोध सेठ, सबा खान, साहिबा, पल्लवी कोली, मनोज द्विवेदी और अवधेश मिश्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अभिनेता संजय पांडेय फिल्म में विशेष उपस्थिति देते नजर आएंगे।

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ओम झा और रजनीश मिश्रा संभाल रहे हैं। वहीं सह-निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुषांत उज्ज्वल हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर लॉन्च के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।