Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हमले को भारत ने अमानवीय कृत्य बताया

नेशनलडेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और इसे अमानवीय व कायरतापूर्ण कृत्य बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भारत सोमवार रात हुए इस हमले की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे नागरिक स्थल को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस हमले में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत हुई है, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है। भारत ने स्पष्ट किया कि इस तरह के संस्थानों को किसी भी रूप में सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता।

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान इस हमले को सैन्य अभियान का रूप देने की कोशिश कर रहा है, जो वास्तविकता को छिपाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा प्रहार है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

बयान में यह भी कहा गया कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह की हिंसा और भी निंदनीय है, क्योंकि यह समय शांति, करुणा और आत्मचिंतन का होता है। किसी भी धर्म, कानून या नैतिकता के तहत अस्पताल और उसके मरीजों को निशाना बनाना उचित नहीं ठहराया जा सकता।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस हमले के दोषियों को जवाबदेह ठहराने की अपील की है और ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। साथ ही, भारत ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और अफगानिस्तान के लोगों के साथ अपनी एकजुटता दोहराई है।