Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कारगिल के वीरों के नाम जादुमणि की जीत

नेशनल डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

  • कारगिल के वीरों के नाम जादुमणि की जीत, पाकिस्तानी मुक्केबाज को 5-0 से हराया

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच बॉक्सिंग रिंग में भी देखने को मिला। भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने पुरुष वर्ग के मुकाबले में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार ने भी महिला 54 किलोग्राम वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते हुए अंतिम-8 का टिकट कटाया। अब दोनों भारतीय मुक्केबाज पदक सुनिश्चित करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

एसईसी सेंटर में मुकाबला शुरू होने से पहले ही माहौल पूरी तरह भारत के पक्ष में था। स्टेडियम 'भारत माता की जय' और 'इंडिया-इंडिया' के नारों से गूंज उठा। भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच चरम पर था और ऐसे दबाव भरे माहौल में जादुमणि सिंह ने शानदार आत्मविश्वास, बेहतरीन रणनीति और सटीक पंचों के दम पर पाकिस्तानी मुक्केबाज को पूरे मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

पहले राउंड में दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को परखा, लेकिन इसके बाद जादुमणि सिंह ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए लगातार तेज हुक और सटीक स्ट्रेट पंच लगाए। उनकी रफ्तार और टाइमिंग के सामने सुमामा रहमान पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। दूसरे राउंड में जादुमणि के एक जोरदार राइट हैंड पंच से पाकिस्तानी मुक्केबाज लड़खड़ा गए, जिसके बाद रेफरी को उन्हें स्टैंडिंग काउंट देना पड़ा। इसी पल से मुकाबला पूरी तरह भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में झुक गया।

तीसरे राउंड में जादुमणि सिंह पूरे आत्मविश्वास के साथ रिंग के बीचों-बीच डटे रहे। उन्होंने कई बार अपने प्रतिद्वंद्वी को हमला करने का मौका दिया और फिर शानदार फुटवर्क, तेज काउंटर अटैक और सटीक पंचों के दम पर लगातार अंक बटोरते रहे। आखिर में पांचों जजों ने सर्वसम्मति से 5-0 के स्कोर के साथ जादुमणि सिंह को विजेता घोषित कर दिया।

जीत के बाद बोले जादुमणि- कारगिल के वीरों को समर्पित है यह जीत

जादुमणि सिंह भारतीय सेना में हैं। कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के अवसर पर मिली इस यादगार जीत के बाद उन्होंने इसे देश के वीर सैनिकों को समर्पित किया। मुकाबले के बाद जादुमणि ने कहा, "मैं यह जीत कारगिल के नायकों को समर्पित करता हूं। मेरा लक्ष्य सभी मुकाबले जीतकर भारत के लिए गोल्ड मेडल लाना है।" उनके इस बयान पर स्टेडियम में मौजूद भारतीय समर्थकों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रीति पवार ने भी दिखाई दमदार चुनौती

महिला 54 किलोग्राम वर्ग में भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने मलावी की डेबोरा मटेंजे को दूसरे राउंड में रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (RSC) के जरिए हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। पहले राउंड में पांचों जजों ने उन्हें विजेता माना, जबकि दूसरे राउंड में मलावी की मुक्केबाज दो बार स्टैंडिंग काउंट का शिकार हुईं। मुकाबला समाप्त होने से 47 सेकंड पहले रेफरी ने मुकाबला रोक दिया और प्रीति को विजेता घोषित कर दिया।

आदित्य प्रताप को करीबी मुकाबले में हार

भारत के लिए दिन का अंत पूरी तरह सुखद नहीं रहा। पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य प्रताप को युगांडा के नूहू बाट्टे के खिलाफ 2-3 से बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में हार के साथ उनका कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान पहले ही दौर में समाप्त हो गया।

अब भारत की नजर जादुमणि सिंह और प्रीति पवार पर होगी, जो क्वार्टर फाइनल जीतकर देश के लिए पदक पक्का करने के इरादे से रिंग में उतरेंगे।