Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कारोबार की शुरुआत में शेयर बाजारों में भारी गिरावट

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली हावी हो गई, जिससे बीएसई का सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक लुढ़क गया। निवेशकों में सतर्कता का माहौल दिखा और कई प्रमुख सेक्टरों में दबाव नजर आया।

सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 532.83 अंक नीचे 77,983.66 अंक पर खुला। खुलने के बाद गिरावट और गहरी हो गई तथा एक समय यह 823 अंक तक टूटकर 77,693 अंक के स्तर तक फिसल गया। खबर लिखे जाने तक सूचकांक 422.40 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,094.09 अंक पर कारोबार करता देखा गया। इससे साफ है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निचले स्तरों पर भी दबाव बना हुआ है।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी गिरावट के साथ खुला। यह 175.75 अंक फिसलकर 24,202.35 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें भी कमजोरी बनी रही और खबर लिखे जाने तक यह 94.90 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,283.20 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

सेक्टोरल स्तर पर ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग और आईटी सेक्टरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। इसके अलावा वित्त, धातु, रियल्टी और तेल एवं गैस सेक्टर के सूचकांक भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। व्यापक बाजार में भी कमजोरी का असर दिखा, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

कंपनियों की बात करें तो टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत तक गिर गया। टेक महिंद्रा में लगभग ढाई प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में करीब दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक टूटे। हालांकि, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में एक से डेढ़ प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला।