Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

काली सेना द्वारा हरियाली सावन मिलन समारोह

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल/हरैया: काली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्वती तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को हरैया पोखरा स्थित सातो माई मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे भव्य हरियाली सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों और खेलों के माध्यम से सक्रिय बनाना तथा उनके बौद्धिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

समारोह में महिलाओं के लिए चार रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, बैलून बैंगल्स, मेहंदी प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता शामिल थीं। सभी प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

मेहंदी प्रतियोगिता में पूर्णिमा देवी ने प्रथम, रामकली देवी ने द्वितीय तथा तोता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कुंती देवी प्रथम, भवानी देवी द्वितीय एवं नीलू देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

बैलून बैंगल्स प्रतियोगिता में रिंकू देवी ने प्रथम, पुनीता देवी ने द्वितीय तथा आशमा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में रुखसाना खातून प्रथम, ललसा देवी द्वितीय एवं अफसाना खातून तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर पार्वती तिवारी ने कहा कि काली सेना का उद्देश्य महिलाओं को केवल सामाजिक रूप से संगठित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, जागरूक, सक्रिय एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना भी है। ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने भी पार्वती तिवारी के गांव की महिलाओं में भी अपने आप को जागरूक करने के अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। भारत विकास परिषद् रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने भी स्वालंबन की दिशा में अपनी संस्कृति को भी जानने के प्रयास की सराहना की।
हरियाली सावन मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बना दिया।