Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

किरण बेदी की अपील: दिल्ली की जहरीली हवा पर PM के हस्तक्षेप की मांग

स्टेट डेस्क, मुस्कान कुमारी |

दिल्ली की जहरीली हवा पर पीएम के सीधे हस्तक्षेप की किरण बेदी की अपील...

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ती हवा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा हस्तक्षेप करने की भावुक अपील की है। एक्स पर पीएमओ को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि दिल्ली अब और जहरीली हवा सहने की स्थिति में नहीं है।

किरण बेदी ने कोविड काल की उन नियमित ज़ूम बैठकों का उल्लेख किया, जिनमें प्रधानमंत्री राज्यों के साथ समीक्षा करते थे। उन्होंने सुझाव दिया कि इसी मॉडल पर अब दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता के लिए भी पीएम की अध्यक्षता में मासिक वर्चुअल बैठकें हों, जिनमें पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव शामिल रहें। उनके मुताबिक ऐसी समीक्षा से जवाबदेही तय होगी और हालात बिगड़ने से पहले काबू में आ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि यह संकट प्रधानमंत्री की सीधी निगरानी में होगा तो लोगों में भरोसा और राहत दोनों आएगी। बेदी ने ‘मन की बात’ के ज़रिए जनता, खासकर युवाओं और बच्चों को प्रदूषण नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करने का भी आग्रह किया।

दिल्ली इन दिनों लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी की वायु गुणवत्ता से जूझ रही है, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पड़ोसी राज्यों के समन्वय के स्थिति में सुधार मुश्किल है। विपक्ष पहले ही प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा रहा है और सुप्रीम कोर्ट केंद्र व राज्यों से ठोस कदमों की मांग कर चुका है।