Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

किसानों को अनुदानित दर पर गरमा फसल का बीज वितरण किया गया :- बीएओ रामवीर सिंह यादव 

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौदा. कृषि विभाग के द्वारा बुधवार को गरमा फसल के लिए अनुदानित दर पर बीज वितरण किया गया. बीएओ राम वीर सिंह यादव एवं कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता ने किसानों के बीच मक्का, मूंग की बीज किसानों के बीच वितरित की. इस संबंध में बीएओ ने बताया कि सरकार ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है. इस बार गरमा फसल में मूंग, उड़द और मक्का की खेती की जाएगी.

उन्होंने कहा कि जो किसानों पहले ऑनलाइन आवेदन कर दिए है. उन्हीं किसानों के बीच बुधवार को बीज वितरण किया गया. इसमें प्रखंड में मक्का 15 क्विंटल एवं मूंग के लिए 18 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य कृषि विभाग ने रखा है. किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए विभाग गर्मियों के दिनों में जब खेत खाली रहता है उसमें गरमा फसल लगाने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहा है ताकि किसान का खेत खाली नहीं रहे और उत्पादन भी भरपूर हो. कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता ने बताया कि मक्का, मूंग एवं उड़द के फसल में कम पानी की आवश्यकता होती है और गर्मियों के दिनों में ही इसकी खेती होती है. प्रखंड के किसान गर्मियों के दिनों में अपना खेत खाली छोड़ देते हैं. अगर गरमा फसल लगाएंगे तो खेत खाली नहीं रहेगा और उत्पादन होने से उनकी आमदनी भी बढ़ेगी.