Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कुणाल ठाकुर ने शेयर किया ‘ग्लोरी’ से जुड़ा सबसे भावुक पल

एंटरटेनमेंट डेस्क: वेरॉनिका राय

मुंबई । अभिनेता कुणाल ठाकुर ने अपनी आने वाली वेब सीरीज़ ग्लोरी से जुड़ा एक बेहद भावुक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि अपने नौ साल लंबे अभिनय करियर में पहली बार उनके पिता ने उन्हें शूटिंग सेट पर काम करते हुए देखा, जो उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था।

कुणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनके माता-पिता अबू धाबी में रहते हैं और इतने वर्षों में वे कभी उनके शूटिंग सेट तक नहीं पहुंच पाए थे। इस बार उनकी करीबी मुक्ति की वजह से यह संभव हो सका।

उन्होंने लिखा, “मेरे माता-पिता ने मुझे कभी सेट पर काम करते हुए नहीं देखा था। लेकिन इस बार वे उस दुनिया को देख पाए, जिसके लिए मैं पिछले कई सालों से मेहनत कर रहा हूं। उन्हें सामने खड़े होकर मुझे ‘राका’ बनते देखना मेरे लिए किसी भी पुरस्कार या तालियों से कहीं ज्यादा खास था। यही मेरी असली ‘ग्लोरी’ है।”

कुणाल ने कहा कि यह पल सिर्फ एक कलाकार की सफलता नहीं, बल्कि अपने परिवार के सामने खुद को साबित करने जैसा था। उनके पिता का बिना कुछ कहे सब कुछ महसूस करना उनके संघर्ष और मेहनत की सबसे बड़ी पहचान बन गया।

पहली बार बॉक्सर के रोल में नजर आएंगे कुणाल

वेब सीरीज़ ग्लोरी में कुणाल ठाकुर पहली बार एक बॉक्सर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस किरदार के लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग ली और अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत की। उन्होंने बताया कि यह रोल उनके लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इसमें शारीरिक ताकत के साथ भावनाओं को भी गहराई से दिखाना जरूरी था।

पुलकित सम्राट और दिव्येंदु के साथ दिखेगा दमदार मुकाबला

इस सीरीज़ में पुलकित सम्राट और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी बॉक्सिंग रिंग के अंदर और बाहर की संघर्ष भरी दुनिया को दिखाएगी, जहां खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने के लिए कठिन चुनौतियों का सामना करते हैं।

कुणाल ने कहा कि इतने शानदार कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘ग्लोरी’

ग्लोरी सिर्फ बॉक्सिंग पर आधारित सीरीज़ नहीं है, बल्कि यह मेहनत, संघर्ष और अपने सपनों को पूरा करने की कहानी भी है। दर्शकों को इसमें खेल, भावनाएं और रिश्तों का मजबूत मेल देखने को मिलेगा। यही वजह है कि लोग इस सीरीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।