लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
दरौंदा । थाना पुलिस ने बुधवार को बगौरा गांव में छापेमारी कर कुर्की मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बगौरा गांव निवासी बीरेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में भेज दिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि कुर्की से संबंधित मामले में बीरेंद्र मिश्रा की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस को उसकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद टीम ने बगौरा गांव में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.







