Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी : अमित शाह

स्टेटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अवैध घुसपैठ के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिये को देश से बाहर करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

शनिवार को बैरागी कैंप में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माण के लिए यहां के युवाओं ने अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड के साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे नए राज्यों के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। इन राज्यों के गठन से विकास की नई राह खुली और आज ये राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तराखंड के विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में लगातार काम किया है। इससे उत्तराखंड विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंग्रेजों के समय के पुराने कानूनों को बदलकर नई न्याय व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके पूरी तरह लागू होने के बाद प्राथमिकी दर्ज होने से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक निर्णय आने में अधिकतम तीन वर्ष का समय लगेगा।

गृह मंत्री ने नागरिकता संशोधन कानून का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन शरणार्थियों को भारत में सम्मानपूर्वक नागरिकता दी जा रही है।

उन्होंने उत्तराखंड में लागू नकल विरोधी कानून की सराहना करते हुए कहा कि अब राज्य में बिना सिफारिश और बिना खर्च के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। हाल ही में उत्तराखंड पुलिस में नियुक्ति पाने वाले लगभग 1900 युवाओं को उन्होंने बधाई भी दी।

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेला नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। साथ ही सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जिससे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।