Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

केरल में नाबालिग लड़के से दुष्कर्म, पादरी फरार

केरल, श्रेयांश पराशर |

केरल के कासरगोड जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पादरी पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कई महीनों तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोपी पादरी फादर पॉल थाट्टुपरम्बिल फिलहाल फरार है। वहीं चर्च से जुड़े लोग अब उसके बचाव में उतर आए हैं और पुलिस को 'अच्छे चरित्र' के समर्थन में संदेश भेजने की अपील कर रहे हैं।

यह मामला कासरगोड जिले के अथिरुम्मावु स्थित सेंट पॉल चर्च का है, जहां फादर पॉल थाट्टुपरम्बिल पिछले डेढ़ साल से पादरी के रूप में कार्यरत थे। मूल रूप से वह एर्नाकुलम के रहने वाले हैं। शिकायत के अनुसार, पादरी ने 15 मई 2024 से 13 अगस्त 2024 के बीच 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र को अपने घर और अन्य स्थानों पर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। यह बात तब सामने आई जब पीड़ित एक काउंसलिंग सेशन में शामिल हुआ और उसने अपनी आपबीती साझा की।

बाद में चाइल्डलाइन को सूचना दी गई, जिसके जरिए मामला पुलिस तक पहुंचा। चित्तरिक्कल पुलिस स्टेशन में पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। FIR के बाद से ही फादर पॉल फरार हैं।

इस बीच, चर्च के कुछ लोग पादरी को बचाने के लिए अभियान चला रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए एक ऑडियो मैसेज फैलाया जा रहा है, जिसमें लोगों से अपील की जा रही है कि वे पुलिस को फादर पॉल के ‘अच्छे चरित्र’ की पुष्टि वाला पत्र भेजें। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि पादरी किसी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच तेजी से की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।