Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

केरलम में RSS नेता की हत्या के 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

तिरुअनंतपुरम। केरलम की एक अदालत ने साल 2008 में मन्नंथला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय नेता रंजीत की हत्या के मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर 95 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। करीब 18 साल पुराने इस मामले में फैसला सुनाते हुए अतिरिक्त सत्र अदालत ने दो दोषियों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा दी। हालांकि, दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

अदालत ने मंगलवार को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद 11 आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया था। इसके बाद अदालत ने बुधवार को सभी दोषियों के लिए सजा का ऐलान किया। मामले में कुल 12 आरोपी थे, लेकिन 12वां आरोपी अभी तक फरार है। फरार होने के कारण उसके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई नहीं हो सकी है।

फल-सब्जी की दुकान पर धारदार हथियार से किया था हमला

मामले के अनुसार, आरएसएस कार्यकर्ता रंजीत की 17 अक्टूबर 2008 को मन्नंथला इलाके में हत्या कर दी गई थी। वह अपनी फल-सब्जी की दुकान पर मौजूद थे, तभी हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। करीब 18 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने 11 आरोपियों को हत्या का दोषी माना। दोषियों में माकपा के कार्यकर्ता शामिल हैं। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 95 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया।

अदालत परिसर के बाहर भाजपा और वामपंथी कार्यकर्ताओं में तनाव

मंगलवार को 11 आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद केरलम की राजधानी के मध्य स्थित वंचियूर अदालत परिसर के बाहर तनाव की स्थिति बन गई। फैसले के बाद भाजपा और वामपंथी दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई और कुछ देर के लिए झड़प भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों गुटों को एक-दूसरे से अलग किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद हालात पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि, इस दौरान अदालत परिसर के आसपास कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही और यातायात बाधित हो गया।