कैंची धाम व बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान : दारौंदा प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह एवं समाजसेवी नेता उमेश सिंह ने उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में पूज्य नीम करोली बाबा तथा वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल जी के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह ने कहा कि नीम करोली बाबा की कृपा, सादगी, भक्ति एवं सेवा का संदेश हम सभी के जीवन को नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने बाबा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।
वहीं, उमेश सिंह ने कहा कि वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल जी के दर्शन से मन को अपार शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति एवं जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।







