Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कोमलता संवेदना, दया, प्रेम व करुणा का सम्मिश्रण है : बिमल सर्राफ

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल: ईश्वर की सबसे अद्भुत उत्कृष्ट रचना - मनुष्य एक ऐसा प्राणी है,जो बगैर दया,प्रेम या करुणा के जीवन को ज्यादा समय तक नहीं चला सकता,फिर सहानुभूति तो इन सबका सम्मिश्रण है,उसके अभाव में तो निश्चित कुछ खोया - सा लगेगा।

उक्त विचार लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने प्रेस से साझा किया।सहानुभूति मनुष्य की आंतरिक शक्तियों में से एक है।सहानुभूति मनुष्य के हृदय में निवास करने वाली वह कोमलता है,जिसका निर्माण संवेदना,दया,प्रेम और करुणा के सम्मिश्रण से होता है।वह आत्मा की निस्वार्थ भाषा है,जिसकी वाणी मूक है,किन्तु हर हृदयवान,विवेकवान उसे समझ लेता है।जीवन में मानसिक,शारीरिक या अन्य उथल-पुथल पैदा होने का कारण यही है कि हम उपर्युक्त शक्तियों को सत्यतापूर्वक न अपनाकर,उनका निरादर ही करते हैं।प्रेम,दया एवं करुणा ऐसे मानवीय गुण हैं कि उनके अभाव में एक पल चलना भी भारी हो जाता है,किंतु आज का विचारवान मनुष्य इन पर गहन रूप से ध्यान नहीं देता है।प्रेम के अभाव में जीवन नीरस व वीरान हो सकता है साथ ही करुणा,दया,सहयोग के अभाव में समाज या परिवार का संतुलन भी अव्यवस्थित हो सकता है।कितना सुंदर हो यदि मनुष्य जीवन के उन सत्यों को मान ले और उसकी यथार्थता को स्वीकार कर आत्मसात् करते हुए चले,जिनके अभाव में न केवल जीवनक्रम समाप्त हो सकता है,बल्कि समाज का ढाँचा भी बदल सकता है।