Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कोलकाता में जलजमाव के लिए बिहार-यूपी जिम्मेदार: ममता बनर्जी

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

कोलकाता और आसपास के जिलों में सोमवार रात की मूसलाधार बारिश से जलभराव हो गया। हालात देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार और गुरुवार को सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। तेज बारिश से महानगर और आसपास का जीवन लगभग ठप हो गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह मेयर, मुख्य सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "फरक्का बैराज की सफाई ठीक से नहीं हुई है, इसलिए हर बार जब बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मुंबई, दिल्ली हर जगह बारिश होती है, तो जलभराव हो जाता है।" ममता ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह जलजमाव बिहार और यूपी के पानी से हुआ है। उन्होंने जोड़ा कि इस बार की बारिश असामान्य है।

ममता ने कहा कि उन्होंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी और बादल फटने से जान गंवाने वालों पर दुख जताया। उन्होंने स्कूलों की छुट्टी और दफ्तरों में उपस्थिति न होने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिजली के झटके से सात-आठ लोगों की मौत की खबर मिली है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सीईएससी में नौकरी मिलनी चाहिए और राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।