Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, बेहद खराब स्तर पर पहुंची हवा

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई और कई इलाकों में सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा। कोहरे के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया।
दिल्ली के पालम इलाके में सुबह करीब नौ बजे हल्के धुंध के बीच दृश्यता 500 मीटर तक दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग क्षेत्र में सुबह 9:10 बजे मध्यम धुंध के कारण दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई। हवाएं शांत रहने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा होते चले गए, जिससे एयर क्वालिटी और बिगड़ गई। कम दृश्यता के चलते कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा।

दिल्लीवासियों को घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा। हालांकि बीते दिनों लगातार शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी गई थी और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

प्रदूषण की स्थिति की बात करें तो दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के अनुसार, शनिवार सुबह आठ बजे आनंद विहार क्षेत्र में AQI 450 दर्ज किया गया, जबकि चांदनी चौक-दिल्ली आईटीओ क्षेत्र में AQI 435 रहा। दिल्ली का औसत AQI 374 तक पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं पीएम10 कणों की मौजूदगी भी स्पष्ट रूप से देखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट को देखते हुए सीएक्यूएम ने ग्रेड-III के तहत सख्त प्रतिबंधात्मक उपाय लागू कर दिए हैं।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0–50 AQI ‘अच्छा’, 51–100 ‘संतोषजनक’, 101–200 ‘मध्यम’, 201–300 ‘खराब’, 301–400 ‘बहुत खराब’ और 401–500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।