Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

क्रिकेट टीम के खिलाड़ी को “मैन ऑफ द मैच” से सम्मानित करते नेता मुन्ना शाही

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा. प्रखंड की  सवान-विग्रह गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित डे नाइट मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार की रात खेला गया, जो हड़सर और तेवथा की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली.

रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में हड़सर क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेवथा को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में उमड़े, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और जोश से भर गया. फाइनल मुकाबले में हड़सर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करने उतरी तेवथा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हड़सर टीम की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन इसके बाद बल्लेबाज प्रिंस ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत हड़सर टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया. पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तेवथा टीम के खिलाड़ी नौशाद को “मैन ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार दिया गया, जबकि फाइनल मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाने वाले हड़सर टीम के खिलाड़ी को “मैन ऑफ द मैच” से सम्मानित किया गया.

विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि सुभाष कुमार शाही उर्फ मुन्ना शाही ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य सुधाकर सिंह, चंदन सिंह, चंद्रदेव यादव, ब्रजेश यादव, सोनू रंजन और रोहित कुमार की सक्रिय भूमिका रही. वहीं, कमेंट्री और अंपायरिंग की जिम्मेदारी निलेश सिंह, बंटी तिवारी, मुखिया सिंह, अभिनंदन सिंह, सचिन सिंह, छोटू सिंह और प्रदीप ठाकुर ने संभाली.