Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

स्पोर्ट्स डेस्क, ऋषि राज |

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

परिवार के अनुसार, खानचंद सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ के क्वारसी स्थित ओजोन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर लाया गया है। घर पर परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार अलीगढ़ में ही किया जाएगा। रिंकू सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टीम कैंप से लौट रहे हैं।

रिंकू सिंह इस समय भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे थे। इससे पहले भी पिता की गंभीर स्थिति की खबर मिलने पर उन्हें टीम का साथ छोड़कर तत्काल घर लौटना पड़ा था। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित अभ्यास सत्र के दौरान वे अनुपस्थित रहे थे, जिसके बाद स्पष्ट हुआ था कि वे पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटे हैं।

हाल ही में टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी प्रेस वार्ता में पुष्टि की थी कि रिंकू अपने पिता की अस्वस्थता के कारण घर गए हैं। अब पिता के निधन के बाद उनके आगामी मैचों में भागीदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

रिंकू सिंह के पिता उनके क्रिकेट करियर में मजबूत सहारा रहे थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है। कई खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना व्यक्त की है।