Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

खगड़िया: ज़मीन विवाद बना मां-बेटे की मौत की वजह

लोकल डेस्क, श्रेयांश पराशर |
बिहार के खगड़िया ज़िले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ ज़मीन विवाद के चलते बदमाशों ने मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। गोली लगने के बाद बेटे को हसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया, जबकि मां को भी गोली मार दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

खगड़िया जिले के परसाहा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव में सोमवार सुबह डबल मर्डर की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय फुला देवी और उनके बेटे पंकज कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, इस दोहरे हत्याकांड की जड़ में 8 बीघा ज़मीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद है, जो वर्षों से पड़ोसियों के बीच तनाव का कारण बना हुआ था।

मृत महिला की बेटी सविता कुमारी ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह, उसकी मां और भाई घर में ही मौजूद थे। तभी अचानक कुछ बदमाश घर में घुस आए और पहले मां और फिर भाई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद पंकज घायल होकर भागा और एक कोने में छिप गया। लेकिन बदमाशों ने उसे ढूंढ निकाला और पकड़कर हसिया से गला रेत दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इसी ज़मीन को लेकर एक हत्या हो चुकी है और उस मामले के आरोपी फिलहाल जेल में हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदले की भावना में इस डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। बेटी सविता की सुरक्षा की भी माँग की जा रही है। गाँव में मातम पसरा है और लोगों में दहशत का माहौल है।