Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

खरीफ महा अभियान 2026 : किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जान

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दरौंदा प्रखंड कृषि सभागार, दरौंदा में सोमवार को खरीफ महा अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी एवं लेखपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग कर मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ फसलों के बीज उपलब्ध हो गए हैं। किसानों से समय पर बीज का उठाव कर बिचड़ा तैयार करने का आग्रह किया गया।

पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सहायक तकनीकी प्रबंधक आकाश कुमार ने आत्मा योजना की जानकारी दी, जबकि कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता ने जैविक खेती एवं कृषि यंत्रीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

मिट्टी की जांच एवं उसके लाभों की जानकारी संजय चौरसिया ने दी। कृषि समन्वयक अभय कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई, वहीं कृषि समन्वयक नवल किशोर ने बीज वितरण एवं उठाव की प्रक्रिया की जानकारी किसानों को दी।

कार्यक्रम का संचालन लेखपाल राकेश कुमार मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कविता कुमारी ने किया। इस मौके पर कृषि समन्वयक संजीव कुमार सिंह, शशि रंजन, मनीष कुमार, किसान सलाहकार सुशील कुमार तिवारी, बलवंत कुमार राम, विद्या प्रसाद, अनिल कुमार प्रसाद, राजेश ठाकुर, निक्की कुमारी, अजीत कुमार, नवल किशोर सिंह, अर्जुन महतो समेत बड़ी संख्या में किसान एवं विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।