लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान : दारौंद प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह एवं समाजसेवी उमेश सिंह ने खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने भगवान खाटू श्याम के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करने से मन को शांति मिलती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और उन्नति की प्रार्थना की।
समाजसेवी उमेश सिंह ने भी भगवान खाटू श्याम से सभी लोगों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की। मंदिर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्तिमय माहौल बना रहा।
पूजा-अर्चना के बाद दोनों ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।







