Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गंडक में डूबे 4 किशोर, घड़ियाल के डर से गोताखोर भी पीछे हटे

श्रेयांश पराशर, बेतिया | 

गंडक नदी में नहाते वक्त डूबे चार किशोर, घड़ियाल के डर से गोताखोर भी पीछे हटे 

बिहार के पश्चिम चंपारण में गंडक नदी में नहाने गए चार किशोर डूब गए। घटना के बाद नदी में मौजूद घड़ियाल के डर से गोताखोरों ने पानी में उतरने से इनकार कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जबकि परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के धनहा-सेमरहिया के बीच बहने वाली गंडक नदी में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने के लिए गए 20-25 लड़कों के समूह में से चार किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सभी किशोर खलबvapatti गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़के ट्रैक्टर ट्रॉली से नदी पर पहुंचे थे और टेंट का सामान धोने के साथ-साथ नहाने भी लगे थे। तभी चार किशोर गहरे पानी में समा गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू में कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके पीछे मुख्य कारण नदी में मौजूद घड़ियाल हैं, जिनके डर से गोताखोर भी नदी में उतरने से कतरा रहे हैं। प्रशासन ने एनडीआरएफ को सूचित कर दिया है और उनकी टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

डूबने वाले किशोरों की पहचान शफीक अहमद के पुत्र मेहताब आलम (16), आस मोहम्मद गद्दी (22), दिलशाद अंसारी (16) और जुम्मादीन गद्दी (17) के रूप में की गई है। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, और सीओ स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन घड़ियालों की मौजूदगी के कारण तलाशी अभियान में लगातार रुकावट आ रही है।

घटना के बाद नदी किनारे भारी भीड़ जमा हो गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन अब एनडीआरएफ की सहायता से तलाश अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और भय का माहौल बना हुआ है।