Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गणतंत्र@2026, विकास के पथ पर अग्रसर चंपारण

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

चहुंमुखी प्रगति की दिखी भव्य झलक। 8.40 लाख से अधिक छात्रों को किट वितरण और डीबीटी के माध्यम से करोड़ों की सहायता सहित किसानों को मुफ्त बिजली और कृषि यंत्रों का लाभ मिला।

पूर्वी चंपारण: राष्ट्र के 77वें पावन गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूरा चम्पारण उत्साह और गौरव के रंग में डूबा नजर आया। 26 जनवरी 1950 को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हमारा भारत आज अपनी संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहरा रहा है। चम्पारणवासियों को बधाई देते हुए यह रेखांकित किया गया कि यह गणतंत्रता हजारों बलिदानों और वर्षों के संघर्ष का प्रतिफल है, जहाँ संविधान में वर्णित न्याय, स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांतों से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार हो रही है। बिहार में सुशासन और सामाजिक न्याय के साथ कानून का राज स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है, जिससे प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होने के लिए कृत संकल्पित है।

शिक्षा और बाल कल्याण: भविष्य की नींव सुदृढ़

शैक्षणिक सशक्तीकरण की दिशा में जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 12 तक के 8,40,629 विद्यार्थियों को एफ०एल०एन/एल०ई०पी० किट और कक्षा 1 से 8 तक के 6,71,923 छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच 240 श्रवण यंत्र, 225 ट्राई-साइकिल व व्हीलचेयर और 251 ब्रेल किट जैसे सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है। पीएम पोषण योजना के माध्यम से 3,054 विद्यालयों के करीब 5.70 लाख छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। आर्थिक सहायता के क्षेत्र में डीबीटी के जरिए बालक-बालिका पोशाक योजना में लगभग 28 करोड़ रुपये, इंटर उत्तीर्ण छात्राओं को 52.78 करोड़ रुपये और मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 3.69 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी गई है।

स्वास्थ्य सेवाएँ: हर नागरिक को सुलभ उपचार

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सदर अस्पताल मोतिहारी में 100 बेड के नए मातृ-शिशु अस्पताल और 42 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू (PICU) की शुरुआत एक मील का पत्थर है। बाल हृदय योजना के तहत अब तक 163 बच्चों की सफल निःशुल्क हार्ट सर्जरी कराई जा चुकी है। मेदान्ता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का इलाज किया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना (भव्य सॉफ्टवेयर) से मरीजों का डिजिटल पंजीकरण सुनिश्चित हो रहा है। जिले के प्रमुख अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय हैं और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 15.53 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।

ऊर्जा एवं कृषि: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल

ऊर्जा के क्षेत्र में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से जिले के 7.65 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। स्मार्ट मीटर और कृषि फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है, जहाँ शहरी क्षेत्रों में साढ़े 23 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े 21 घंटे बिजली मिल रही है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को 44.61 लाख रुपये का डीजल अनुदान, बीज वितरण और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 4.43 लाख किसानों को लाभ पहुँचाया गया है। उद्यान विभाग के माध्यम से केला, आम और लीची की बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि कृषि यांत्रिकरण के लिए 1.10 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई है।

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी पहल

समाज के वंचित वर्गों के लिए जिला प्रशासन अत्यंत संवेदनशील है। अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में खाद्यान्न और 1,000 रुपये मासिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत बीपीएससी और यूपीएससी पीटी पास करने वाले छात्रों को क्रमशः 50 हजार और 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। आपदा प्रबंधन के तहत पानी में डूबने या सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 178 मृतकों के परिजनों को 7.12 करोड़ रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया गया है। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जिससे जिले के करीब 5.91 लाख लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

सहकारिता, श्रम और ग्रामीण विकास

सहकारिता विभाग ने लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति करते हुए किसानों को समय पर भुगतान किया है। श्रम विभाग द्वारा बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने और ई-श्रम पोर्टल पर 15.62 लाख असंगठित कामगारों के निबंधन का कार्य किया गया है। ग्रामीण विकास के अंतर्गत 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के तहत तालाबों, पईनों का जीर्णोद्धार और 4.50 लाख वृक्षारोपण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 99.78 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति जिला प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है। साथ ही, सात निश्चय-2 के तहत 42,488 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं और 129 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं।

सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द

बापू की कर्मभूमि चम्पारण अपनी समृद्ध विरासत और बुद्ध से लेकर गांधी तक के आदर्शों के लिए जानी जाती है। पर्यटन और संस्कृति के संवर्धन के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इस अवसर पर चम्पारण को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने और राष्ट्र निर्माण में पूर्ण योगदान देने का आह्वान किया गया है। मद्य निषेध नीति की सफलता और युवाओं को 'आर्थिक हल' प्रदान करने वाली स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं चम्पारण के उज्ज्वल भविष्य की पटकथा लिख रही हैं।