Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गम्हरिया में खुला ब्यूटी पार्लर, गाँव में मिलेगी आधुनिक सौंदर्य सेवाएँ

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

रक्सौल: गाँव की महिलाओं और युवतियों को आधुनिक सौंदर्य एवं मेकअप सेवाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रियंका ब्यूटी पार्लर की द्वितीय शाखा का गम्हरिया चौक, रक्सौल में विधिवत उद्घाटन प्रियंका ब्यूटी पार्लर की निदेशिका रुचि राज गुप्ता द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में महिलाओं एवं युवतियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

उद्घाटन के अवसर पर पार्लर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने प्रियंका ब्यूटी पार्लर की नई शाखा शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की महिलाओं के लिए उपयोगी पहल बताया।

प्रियंका ब्यूटी पार्लर में हेयर कटिंग एवं स्टाइलिंग, फेशियल, क्लीनअप, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, हेयर स्पा, हेयर केयर, हेयर स्ट्रेटनिंग, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप सहित अन्य आधुनिक ब्यूटी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

पार्लर की विशेष पहल के रूप में लड़कियों एवं महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से इच्छुक युवतियाँ ब्यूटी एवं मेकअप के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

प्रियंका ब्यूटी पार्लर की ओर से बताया गया कि शाखा खोलने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सौंदर्य सेवाएँ उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी सेवाओं के लिए शहर जाने की आवश्यकता न पड़े।

नई शाखा के शुभारंभ से गम्हरिया चौक एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान महिलाओं को सौंदर्य सेवाओं के साथ-साथ प्रशिक्षण एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पता : प्रियंका ब्यूटी पार्लर, द्वितीय शाखा, गम्हरिया चौक, रक्सौल।