Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गलत तरीके से हेलमेट पहनने पर भी लगेगा ₹2000 तक चालान

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली: दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट से जुड़े ट्रैफिक नियमों को और सख्त कर दिया गया है। अब सिर्फ हेलमेट पहनना ही नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से पहनना भी अनिवार्य होगा, वरना 1000 से 2000 रुपये तक का चालान कट सकता है।

जानकारी के अनुसार मोटर वाहन अधिनियम में किए गए संशोधन के तहत हेलमेट न पहनने के साथ-साथ गलत तरीके से पहनने को भी नियम उल्लंघन माना गया है। यदि कोई बाइक सवार हेलमेट पहनकर चलता है लेकिन उसका स्ट्रैप खुला है या ठीक से कसा नहीं गया है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

ट्रैफिक नियमों के मुताबिक हेलमेट को सिर पर सही तरह से फिट कर, पट्टी को अच्छी तरह बांधकर पहनना जरूरी है। अगर हेलमेट ढीला है या केवल दिखावे के लिए पहना गया है, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में 1000 रुपये तक का चालान किया जा सकता है, जबकि बार-बार या गंभीर लापरवाही पर जुर्माने की राशि 2000 रुपये तक पहुंच सकती है।

ट्रैफिक विभाग का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क हादसों में जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सही तरीके से पहना गया हेलमेट दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट और मौत के खतरे को काफी हद तक कम करता है।