Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गांधी आश्रम: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

जिला और महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उनके योगदान को किया याद।

पूर्वी चंपारण: चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्थानीय गांधी आश्रम, बंजरिया पंडाल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय ने की। इस अवसर पर भारी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शशि भूषण राय ने गांधी के विराट व्यक्तित्व और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांधी एक ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा की शक्ति से परिचित कराया। बिना शस्त्र उठाए, सिर्फ आत्मबल और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने क्रूर ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी और देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया। राय ने आगे कहा कि गांधी का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। उन्होंने हमेशा देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए कार्य किया। आज के दौर में जब समाज में विभिन्न चुनौतियां मौजूद हैं, तब गांधी के बताए हुए सच्चाई के रास्ते पर चलना और भी प्रासंगिक हो गया है।

इस स्मृति सभा में कांग्रेस नेताओं ने बापू के 'अंतिम जन' के उदय के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर विजय शंकर पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष ओसैदुर्ररहमान खांन, विनय कुमार सिंह, राय राहुल शर्मा, डॉक्टर जियाउल हक, डॉक्टर सबा अख्तर शोख, उमेश सिंह, रामेश्वर सिंह और महानगर सचिव संजीव ठाकुर सहित जिले के कई अन्य प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।