Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-राज्य के ग्रामीण इलाकों में एक साल में खुला 500 से अधिक ऑरेंज पे काउंटर, 
 -ऐप से रिचार्ज करना मुश्किल हो तो उपभोक्ता झट से काउंटर पर आकर कर रहें रिचार्ज 
-काउंटर पर 125 यूनिट का संपूर्ण इस्तेमाल व सूर्य घर योजना की दी जा रही जानकारी 

पटना, राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ऑरेंज पे काउंटर से रिचार्ज व खपत की संपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है।

ऑरेंज पे काउंटर के निदेशक मनीष सिन्हा ने कहा कि दो साल पहले शहरी इलाकों में ही ऑरेंज पे काउंटर की सुविधा शुरू की गयी थी जिससे शहरी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी जा रही है। अब ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी के ग्रामीण इलाकों में ऑरेंज पे काउंटर की संख्या 150 थी जो 2026 तक इसकी संख्या दोगुनी यानि करीब 300 हो चुकी है। 

125 यूनिट फ्री का अधिकतम फायदा कैसे उठायें, इसकी भी दी जाती है जानकारी

ऑरेंज पे काउंटर के निदेशक मनीष सिन्हा ने कहा कि उपभोक्ता को बिहार सरकार द्वारा लागू 125 यूनिट फ्री का अधिकतम फायदा कैसे ले इसकी भी पूरी जानकारी दी जाती है। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा बिजली उत्पादन इंस्टॉल करने के लिए आसानी से आवेदन भी करवाया जाता है। बता दें कि राज्य के 38 जिलों में ऑरेंज पे काउंटर की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक कर दी गयी है। भविष्य में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इसका विस्तार और किया जायेगा।