Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त सरकार, 419 सिलेंडर जब्त, 21 गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

राज्यभर में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत 419 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 14 एफआईआर हुई दर्ज और 21 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
सबसे ज्यादा अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र से जब्त किए गए 261 गैस सिलेंडर, 2 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

पटना, राज्य में गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत दिखाकर कई स्थानों पर कुछ जमाखोर इसका फायदा उठाने की फिराक में लगे हैं। इसके मद्देनजर पुलिस महकमा के स्तर से सभी जिलों में व्यापक अभियान चलाकर ऐसे जमाखोरों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है। हाल में डीजीपी विनय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों को जांच के समुचित आदेश दिए थे। इसके बाद सभी जिलों में इसे लेकर जांच, छापेमारी और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी इस मामले की सतत मॉनीटरिंग चल रही है। 

विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ के तहत चलाए गए व्यापक अभियान में दर्जनभर जिलों में 14 एफआईआर दर्ज करते हुए 419 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी में शामिल 21 व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार, विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए हैं। अररिया जिला के फारबिसगंज थाना में दर्ज मामले में सबसे ज्यादा 261 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सहरसा जिले नगर थाना में दर्ज एफआईआर की गई है, जिसमें 112 सिलेंडर जब्त किए गए और 1 को अभियुक्त बनाया गया है।  

इसके अलावा शिवहर जिला के शिवहर थाना क्षेत्र में 6 सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 2 की गिरफ्तारी हुई है। मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान थाना में 1 एलपीजी के साथ 1 आरोपी, बेगूसराय के लाखो थाना में 11 एलपीजी के साथ 1 आरोपी, सारण के हरिहरनाथ दो एफआईआर दर्ज की गई (एक में 3 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी एवं दूसरे में 1 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी), सारण के ही नगर थाना में 3 सिलेंडर के साथ 2 आरोपी, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में 7 एलपीजी सिलेंडर के साथ 1 आरोपी तथा मोतिहारी के छतौनी थाना में 4 गैस सिलेंडर के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सिवान के मुफस्सिल और कटिहार जिले के सहायक थाना में गैस सिलेंडर की जमाखोरी के मामले में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। सभी मामलों एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की जांच जारी है। अन्य जिलों में भी गैस की जमाखोरी को लेकर छापेमारी निरंतर जारी है।