Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

गोविंदा ने फिल्मों में वापसी का किया ऐलान, 'रूपा' और 'दुनियादारी' में आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

अभिनेता गोविंदा ने लंबे अंतराल के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी की आधिकारिक घोषणा की है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' के टाइटल पोस्टर जारी किए। इस मौके पर गोविंदा ने कहा कि अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में गोविंदा ने अपने करियर पर बात करते हुए कहा कि कई बार लोगों ने मान लिया था कि उनका फिल्मी सफर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, "कई लोगों ने मुझे लिखकर खत्म कर दिया था कि अब मैं फिल्मों में नजर नहीं आऊंगा, लेकिन अब मैं वापसी के लिए तैयार हूं।" उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

गोविंदा की फिल्म 'रूपा' में नई अभिनेत्री रानी स्वर्णकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, दूसरी फिल्म 'दुनियादारी' का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, दोनों फिल्मों की कहानी, अन्य कलाकारों और रिलीज़ डेट को लेकर मेकर्स ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

गोविंदा हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने 1990 के दशक में अपनी कॉमिक टाइमिंग, बेहतरीन डांस और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्मों के जरिए अलग पहचान बनाई। लंबे समय बाद उनकी वापसी की घोषणा ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

गोविंदा ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के आभारी हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी नई फिल्में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। उनकी वापसी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रशंसकों ने खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता का स्वागत किया।फिलहाल दोनों फिल्मों का प्री-प्रोडक्शन कार्य जारी है और मेकर्स जल्द ही इनसे जुड़ी अन्य जानकारियां साझा कर सकते हैं।