Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ग्रेटर नोएडा में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना पुलिस ने लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोला को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

शुक्रवार देर रात दादरी थाना क्षेत्र के चिटेहरा नहर स्थित पेरिफेरल अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप में हुई। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।